Independence Day 2025: इस बार मोरहाबादी में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा, राजभवन में नहीं होगा 'एट होम' कार्यक्रम

Edited By Khushi, Updated: 13 Aug, 2025 04:42 PM

independence day 2025 this time in jharkhand the governor

Independence Day 2025: इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। झारखंड सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि परंपरा से हटकर इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के...

Independence Day 2025: इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। झारखंड सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि परंपरा से हटकर इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री के बजाय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री के अनुपस्थित रहने के कारण इस साल राज्यपाल से मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने का प्रस्ताव रखा गया। राज्यपाल गंगवार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। वहीं जानकारी के मुताबिक इस साल स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक एट होम कार्यक्रम को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सम्मान में लिया गया है।

बता दें कि वरिष्ठ आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के कारण उनके पुत्र एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्ध कर्मकांड करने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा में रुके हुए हैं। 15 अगस्त को शिबू सोरेन का दशकर्म है। इसके चलते मुख्यमंत्री हेमंत राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा पाएंगे और उस दिन किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं रहेंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!