चतरा में 25 किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2021 05:36 PM

interstate gang smuggler arrested with 25 kg of opium in chatra

झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय गिरोह का ड्रग्स तस्कर 25 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

चतराः झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय गिरोह का ड्रग्स तस्कर 25 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को मिली सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर राम उत्सव को तकरीबन 25 किलोग्राम अफीम एवं तीन मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि तस्कर राम के विरुद्ध चतरा में दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। इसके अलावे उसकी तलाश कई राज्यों की पुलिस भी कर रही थी। बरामद अफीम अंतररष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 25 लाख रुपए आंकी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!