Jharkhand Assembly Elections: विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने दिए ये निर्देश

Edited By Khushi, Updated: 13 Jun, 2024 03:07 PM

jharkhand assembly elections congress will contest elections on 33

झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

रांची: झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिये हैं। मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आए परिणामों की समीक्षा के लिए लोकसभा वार कमेटी बनाई जा रही है। यह कमेटी 15 दिनों में लोकसभा वार रिपोर्ट देगी। इसमें जिन सीटों पर जीत नहीं मिल सकी उसके कारण तलाशेंगी। किस विधानसभा या किस बूथ पर कितने वोट कम मिले उसे भी देखा जाएगा।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस झारखंड विधानसभा सीटों पर जहां चुनाव लड़ी थी, उन बुनियादी सीटों पर तैयारी शुरू कर रही है। पार्टी यहां देखेगी कि हम कहां मजबूत हैं और कहां कमजोर हैं। कमियों को दूर किया जाएगा और सशक्त बनाया जाएगा। गौरतलब है कि 2019 में कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!