Jharkhand Assembly Elections: JLKM ने जारी की तीसरी लिस्ट, 8 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

Edited By Khushi, Updated: 18 Oct, 2024 10:45 AM

jharkhand assembly elections jlkm released third list

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने बीते गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। सिल्ली सीट से देवेन्द्र नाथ महतो को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने बीते गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। सिल्ली सीट से देवेन्द्र नाथ महतो को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की ओर से जारी तीसरी लिस्ट में 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी प्रवक्ता ने सुशील मंडल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सिल्ली सीट से देवेन्द्र नाथ महतो को प्रत्याशी बनाया गया हैं। वहीं, ईस्ट सिंहभूम की घाटशिला विधानसभा सीट से रामदास मुर्मू, पोटका से भागीरथ हांसदा, जमशेदपुर ईस्ट से तरुण कुमार डे, महगामा से जवाहर लाल यादव, कांके से फुलेश्वर बैठा, दुमका के जरमुंडी से राजीव यादव और गोड्डा के पोड़ैयाहाट सीट से प्रवीण कुमार महतो को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

मंडल ने कहा कि जयराम महतो की दूसरी सीट के मद्देनजर मांडू या गोमिया सीट में से कोई एक को जल्द ही फाइनल कर दिया जायेगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव जयराम महतो अपनी 2 सीटों पर लड़ेगे। झारखंड विधानसभा की बची हुई बाकी सीटों को लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अगले 1-2 दिनों में होगी। इसके साथ ही अब तक पार्टी की ओर से 28 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!