RIMS में लालू यादव से मिलीं JMM विधायक सीता सोरेन, कही ये बात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Sep, 2020 03:22 PM

jmm mla sita soren meets lalu yadav in rims said this

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सीता सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सीता सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा से विधायक सीता सोरेन ने राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) निदेशक के केली बंगले में इलाजरत चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव से मुलाकात की।

सोरेन ने यादव से करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि वह यादव के स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल लेने आई थीं। उन्होंने राजद अध्यक्ष से अपनी मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया और कहा कि उनका यादव से पारिवारिक संबंध है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!