कल्पना सोरेन ने गांडेय वासियों को दी सौगात, महुआर में महिला इंटर कॉलेज की रखी आधारशिला

Edited By Khushi, Updated: 18 Jul, 2025 05:19 PM

kalpana soren gave a gift to the people of gandey laid the foundation

गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले के गांडेय की विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को गांडेय विधानसभा की जनता को कई योजनाओं की सौगात दी।

गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले के गांडेय की विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को गांडेय विधानसभा की जनता को कई योजनाओं की सौगात दी।

इस दौरान उन्होंने गांडेय विधानसभा के अंर्तगत बेंगाबाद प्रखंड के महुआर में 24 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाले महिला इंटर कॉलेज व कर्णपुरा में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कर्णपुरा पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पति का वितरण भी किया। इसके अलावा विधायक कल्पना सोरेन ने चपुआडीह पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 2 लाख 63, जेएलपीएस द्वारा निर्मित आटा मील, वन विभाग के द्वारा बनाए गए रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही विधायक सोरेन +2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय भी पहुंची, जहां बच्चों द्वारा बड़े उत्साह और पारंपरिक झारखंडी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया एवं बच्चों के बीच शिक्षा के महत्वता को बताते हुए शिक्षित बनने को कहा। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों द्वारा पूछे गए कई सवालों का उत्तर भी दी। इसके बाद बेंगाबाद प्रखंड सभागार में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। मौके पर उपायुक्त रामप्रसाद यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!