पहली बार सदन की कार्यवाही में शामिल हुई कल्पना सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दी बधाई

Edited By Khushi, Updated: 08 Jul, 2024 02:43 PM

kalpana soren participated in the proceedings of the house

हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय के नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन पहली बार सदन की कार्यवाही में शामिल हुई। कार्यवाही शुरु होने से पहले कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो को गुलदस्ता देकर अभिवादन किया।

रांची: झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने वाले हेमंत सोरेन ने आज यानी 8 जुलाई को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। बहुमत साबित करने के बाद आज ही सोरेन अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। वहीं, हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय के नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन पहली बार सदन की कार्यवाही में शामिल हुई।

कार्यवाही शुरु होने से पहले कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो को गुलदस्ता देकर अभिवादन किया। सदन में पहली उपस्थिति पर कल्पना सोरेन ने सदन में मौजूद पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। साथ ही कल्पना ने अपने से सीनियर नेताओं से आशीर्वाद लिया और हम उम्र के साथी विधायकों से कल्पना गले लगकर मिली।

सदन में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कल्पना सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के तौर पर इनकी जीत हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत सोरेन को भी उन्होंने बधाई दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!