Karni Sena Murder: घर लौट रहे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, आरोपियों ने सिर में मारी गोली; समर्थकों ने किया सड़क जाम

Edited By Khushi, Updated: 21 Apr, 2025 10:54 AM

karni sena murder karni sena state president murdered while returning home

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Karni Sena Murder: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना में विनय सिंह के सिर पर लगी गोली
मामला जिले के मानगो बालीगुमा क्षेत्र में मिनी पंजाब होटल के पास का है। बताया जा रहा है कि विनय सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने NH-33 पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में विनय सिंह के सिर पर गोली लगी है। विनय सिंह की मौत के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई
घटना के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 और डिमना चौक को जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना के नेताओं ने 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन और झारखंड बंद की चेतावनी दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!