मंईयां सम्मान यात्रा: गढ़वा में जमकर बोली कल्पना मुर्मू सोरेन, कहा- "हेमंत सोरेन के रहते इस योजना को कोई रोक नहीं सकता"

Edited By Harman, Updated: 25 Sep, 2024 03:10 PM

mainiya samman yatra kalpana murmu soren spoke fiercely in garhwa

गांडेय से झामुमो विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व में मंईयां सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ,मंत्री बेबी देवी ,मंत्री दीपिका  पाण्डेय सिंह ने मईया सम्मान यात्रा के...

गढ़वा: गांडेय से झामुमो विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व में मंईयां सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में मंईयां सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ,मंत्री बेबी देवी ,मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मंईयां सम्मान यात्रा के गढ़वा आयोजन में भाग लिया और सभा को संबोधित किया। इस मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के रहते मंईयां सम्मान योजना को कोई रोक नहीं सकता।
 PunjabKesari

"हेमंत सोरेन के रहते इस योजना को कोई रोक नहीं सकता"
वही कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारी माताओं बहनों की योजना मंईयां सम्मान योजना को बंद करने के लिए पीआईएल भी दायर कर दिया लेकिन आपके भाई, आपका दादा हेमंत सोरेन के रहते इस योजना को कोई रोक नहीं सकता है। साथ ही कल्पना सोरेन ने कहा कि मजदूर किसान योजना सहित कई योजनाओं को केंद्र सरकार ने पैसा देना बंद कर दिया है। लेकिन अब हमारी सरकार द्वारा झारखंड की जनता को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है जिससे आपको अब किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप इन सभी योजना से जुड़ कर खुद स्वावलंबी बन सकते है । 

PunjabKesari

"मजबूत सरकार के प्रति काफी मजबूती के साथ आप लोग भी खड़े"
भाजपा पर निशाना साधते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि वे लोग आएंगे और दिग्भ्रमित करने का कार्य करेंगे लेकिन आपको उनकी बातों में नहीं आना है। इसका जवाब देने के लिए आपकी हिम्मत और भीड़ ही दिखा रही है कि इस मजबूत सरकार के प्रति काफी मजबूती के साथ आप लोग भी खड़े है ।

26 तारीख को सभी किसानों के कृषि ऋण माफ हो जाएंगे - मंत्री दीपिका पांडेय सिंह 
वही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार खटा खट फटा फट की तरह ही किसानों के खाते में पैसा भी खटा खट भेजने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने किसानों के लिए कृषि ऋण दो लाख तक माफ करने की घोषणा की। उसे पूरे करते हुए 26 तारीख को सभी किसानों के कृषि ऋण माफ हो जाएंगे और किसान दूसरा ऋण बैंक से ले सकते है। साथ ही झारखंड की वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओंं  की जानकारी भी जनता के बीच में दी ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!