बाबा बासुकीनाथ धाम में उमड़ रहा शिव भक्तों का जनसैलाब, 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Edited By Khushi, Updated: 19 Jul, 2025 10:54 AM

a huge crowd of shiva devotees is gathering at baba basukinath

दुमका: झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के आठवें दिन यानी शुक्रवार को लगभग 88 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा -अर्चना की।

दुमका: झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के आठवें दिन यानी शुक्रवार को लगभग 88 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा -अर्चना की।

PunjabKesari

बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक श्रावणी मेला के आठवें दिन शुक्रवार को सामान्य रूट लाइन से 77112, शीघ्र दर्शनम से 3826 एवं जलार्पण काउंटर से 7010 श्रद्धालुओं ने जल अर्पण किया। बासुकीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं से शीघ्र दर्शनम की सुविधा के तहत 11 लाख 47 हजार 800 रुपये, गोलक से 59 हजार 010 रुपए एवं अन्य स्रोत से 11 हजार 825 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।

PunjabKesari

बता दें कि श्रावण का पावन महीना चल रहा है। दूर-दूर से लाखों कांवरिया मन में सच्ची श्रद्धा लिए बाबा धाम और बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इन दिनों बासुकीनाथ धाम पूरी तरह से भगवामय हो चुका है, चारों ओर भगवान शिव के जयकारों से बाबा नगरी गूंज उठी है। दिन में कांवरियों के भक्ति भाव से सराबोर और रात में बासुकीनाथ धाम लाइट्स से जगमगा रहा है। इस पावन महीने में बासुकीनाथ धाम और इसके आसपास का जो अनोखा दृश्य दिखता है, उसे देखने से ही मन शांत हो जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!