मोदी सरकार अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिये समर्पित सरकारः संजय निर्मल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 May, 2022 04:19 PM

modi government dedicated government for the welfare of scheduled

निर्मल ने मंगलवार को रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान कहा कि मंजिल तक पहुंचने के लिए लक्ष्य के आधार पर ही रास्ता बनाकर उसे तय करना पड़ता है।

रांचीः भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने कहा कि बिना लक्ष्य के कोई भी मंजिल प्राप्त नहीं किया जा सकता। निर्मल ने मंगलवार को रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान कहा कि मंजिल तक पहुंचने के लिए लक्ष्य के आधार पर ही रास्ता बनाकर उसे तय करना पड़ता है।

ठीक इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का भी अपना लक्ष्य है और झारखंड प्रदेश उस लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र में विगत 8वर्षों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार अनुसूचित जाति समाज केलिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है,जिसका लाभ समाज को मिल रहा। यह सरकार दलित वंचित समाज के कल्याण को समर्पित है। सारी योजनाएं अंत्योदय को केंद्र विंदु मानकर चल रही है। ज्ञात हो कि संजय निर्मल का तीन दिवसीय प्रवास झारखंड में तय है। अपने प्रवास के दौरान निर्मल कई महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री निर्मल ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने नीति और सिद्धांतों पर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें गर्व है कि हम ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि मोर्चा का गठन देश, राज्य, समाज, व्यक्ति के विकास के लिए किया जाता है। मोर्चा के पदाधिकारी सीमा पर तैनात उन सैनिकों की तरह होते हैं जो अपने मोर्चे के माध्यम से पार्टी के विचारों की सुरक्षा भी करते हैं और उसे जन जन तक पहुचाने में सहायक भी होते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!