पहले गला घोटा फिर गड्ढे में दफनाए शव.........जादू-टोने के शक में 2 महिलाओं का Murder, 5 आरोपी अरेस्ट

Edited By Harman, Updated: 21 May, 2025 01:10 PM

murder of 2 women on suspicion of witchcraft in east singbhum

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां जादू-टोना का शक होने पर ग्रामीणों ने 2 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी।

Jamshedpur Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां जादू-टोना का शक होने पर ग्रामीणों ने 2 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी। 

अंधविश्वास बना हत्या की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया टोला श्रीमतडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में 10 साल की लड़की की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों को शक हुआ कि गांव की ही 2 महिलाओं ने जादू-टोना कर बच्ची को मार दिया। इसी संदेह में 14 मई की शाम गांव के पांच लोगों ने मिलकर दोनों महिलाओं को गला घोंटकर मार डाला। वहीं जुर्म छुपाने के लिए आरोपियों ने दोनों शवों को गड्ढे में दफना दिया।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं गांव के ही लोगों द्वारा दोनों महिलाओं की हत्या का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल लिया। आरोपियों की पहचान डिबरू हांसदा, सोमा बोदरा, मागु हांसदा, चोटका बोदरा और सांडील पूर्ति के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!