Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2025 03:45 PM

घटना सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला गांव की है। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुलेखा का शव खेत में पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने...
Latehar Crime News: झारखंड के लातेहार में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां सोमवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला गांव की है। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुलेखा का शव खेत में पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही शव के पास से खाने के बर्तन और चटाई भी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि सुलेखा देवी की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है।