जमशेदपुर में फायरिंगः कुख्यात गैंगस्टर रहे अमरनाथ सिंह के बड़े भाई को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2024 10:47 AM

notorious gangster amarnath singh s elder brother shot dead

झारखंड में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और मौका मिलते ही हत्या व लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब जमशेदपुर से सरेआम गोलाबारी का मामला सामने आया है, जहां हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर रह चुके अमरनाथ सिंह के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या...

जमशेदपुर: झारखंड में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और मौका मिलते ही हत्या व लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब जमशेदपुर से सरेआम गोलाबारी का मामला सामने आया है, जहां हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर रह चुके अमरनाथ सिंह के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है।                                      

जानकारी के अनुसार ,घटना मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर की है। मृतक की पहचान  सिंह के रूप में हुई है, जो कि सिंचाई विभाग में काम करते थे। वह कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया। हमलावरों ने घटना को शक्तिनाथ  सिंह के घर के पास ही अंजाम दिया है। दरअसल शक्तिनाथ सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने शक्तिनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शक्तिनाथ को तीन गोलियां लगीं।  घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास में दहशत को माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटना स्थल पहुंचे और छानबीन मे जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शक्तिनाथ सिंह के परिवार वालों ने कुछ नाम बताए हैं जिसके बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!