प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की झारखंड के एलोवेरा विलेज की सराहना

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Sep, 2021 05:16 PM

pm modi praised aloe vera village in jharkhand in his mann ki baat program

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आम लोगों की जिन्दगी का हाल ये है कि एक दिन में सैकड़ों बार कोरोना शब्द हमारे काम में गूंजता है। सौ साल में आयी सबसे बड़ी वैश्विक महामारी कोविड-19 ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है। हेल्थकेयर और वेलनेस...

रांचीः एलोवेरा विलेज के रूप में चर्चित झारखंड के देवरी गांव इन दिनों देशभर में सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में झारखंड की राजधानी रांची से करीब 25 किलोमीटर दूर नगड़ी प्रखंड अंतर्गत देवरी गांव की महिलाओं की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आम लोगों की जिन्दगी का हाल ये है कि एक दिन में सैकड़ों बार कोरोना शब्द हमारे काम में गूंजता है। सौ साल में आयी सबसे बड़ी वैश्विक महामारी कोविड-19 ने हर देशवासी को बहुत कुछ सिखाया है। हेल्थकेयर और वेलनेस को लेकर आज जिज्ञासा भी बढ़ी है और जागरूकता भी। उन्होंने कहा कि देश में पारंपरिक रूप से नेचुरल प्रोड्क्टस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, जो वेलनेस यानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक पत्र के माध्यम से झारखंड के एलोवेरा विलेज के बारे में जानकारी मिली। रांची के पास ही देवी गांव की महिलाओं ने मंजू कच्छप जी के नेतृत्व में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से एलोवेरा की खेती का प्रशिक्षण लिया था।

इसके बाद उन्होंने एलोवेरा की खेती शुरू की। इस खेती से न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ मिला, बल्कि इन महिलाओं की आमदनी भी बढ़ गयी। कोविड-19 महामारी के दौरान भी इन्हें अच्छी आमदनी हुई। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां सीधे इन्हीं से एलोवेरा खरीद रही थीं। आज इस कार्य में करीब 40महिलाओं की टीम जुटी है और कई एकड़ में एलोवरा की खेती होती है।

दिसंबर 2018 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, आईसीएआर और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने आदिवासी उप योजना के तहत देवरी गांव में सर्वेक्षण कराया गया और इसे एलोवेरा की खेती के लिए योग्य माना गया। जिसके बाद इस गांव का नाम ही एलोवेरा विलेज दे दिया गया। एलोवेरा की खेती में गांव की अधिकांश महिलाओं ने दिलचस्पी दिखायी और कुछ ही वर्षां में इस गांव की चर्चा पूरे झारखंड ही नहीं, देश स्तर पर होने लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!