लोहरदगा से पुलिस ने माओवादी सब जोनल कमांडर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Jun, 2021 03:41 PM

police arrested maoist sub zonal commander from lohardaga

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि पेशरार थाना के मुरहूकरचा निवासी और नक्सली सब जोनल कमांडर उदय उरांव अपने भाइयों से मिलने मुरहूकरचा आया हुआ है।

लोहरदगाः झारखंड में लोहरदगा जिला पुलिस ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि पेशरार थाना के मुरहूकरचा निवासी और नक्सली सब जोनल कमांडर उदय उरांव अपने भाइयों से मिलने मुरहूकरचा आया हुआ है।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उग्रवादी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि माओवादी उदय उरांव पुलिस से कई बार मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!