Edited By Khushi, Updated: 28 Jun, 2025 03:43 PM

रांची: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की बुलंद आवाज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आज झारखंड की सभी मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया।
रांची: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की बुलंद आवाज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आज झारखंड की सभी मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया।
यह पहल वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के अपील पर की गई, जिसे पूरे राज्य में अभूतपूर्व समर्थन मिला। हज़ारों की संख्या में लोगों ने मस्जिदों में शिरकत कर गुरुजी की सलामती और जल्द स्वस्थ होने की अल्लाह से दुआ मांगी। इस प्रार्थना सभा में धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की भावनात्मक भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर फुरकान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने ज़िंदगी भर गरीबों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को मजबूती दी है।
आज जब वे अस्वस्थ हैं, तो यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए दुआ करें।
फ़ुरक़ान अंसारी ने कहा कि हमारी दुआएं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। इस आयोजन के माध्यम से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब कोई संकट आता है, तो हम सब जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होते हैं और अपने पथ-प्रदर्शकों के लिए साथ खड़े रहते हैं।