Edited By Khushi, Updated: 11 Jun, 2025 12:26 PM

रांची: देश में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के निमित्त झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंची।
रांची: देश में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के निमित्त झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीते मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंची।
बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, सरोज सिंह, आरती कुजूर ने किया। ईरानी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची जहां महिला मोर्चा की बहनों ने उनका स्वागत किया। पार्टी द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री सांसद आदित्य साहू ने किया।
प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर ईरानी का स्वागत किया।