"राज्य के विकास में बौद्धिक लोगों का योगदान व्यापक एवं अहम, इनके आने से सकारात्मक काम करने में मिलेगा बल"

Edited By Nitika, Updated: 05 Dec, 2023 03:00 PM

statement of sudesh mahato

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीति में सत्ता की चुनौती सदैव आती रहेगी परन्तु राज्य के विकास में जरूरी विषय न छुटे यह पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

रांचीः आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीति में सत्ता की चुनौती सदैव आती रहेगी परन्तु राज्य के विकास में जरूरी विषय न छुटे यह पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

सुदेश कुमार महतो ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि आम लोगों का योगदान मतदान तक है परन्तु बौद्धिक लोगों का योगदान व्यापक एवं अहम भूमिका होता है। राजनीतिक प्लेटफॉर्म में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि सकारात्मक राजनीति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। इस दौरान डॉ. अशोक नाग के साथ कई शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने पार्टी का दामन थामा। इससे पहले सुदेश कुमार महतो के आवासीय कार्यालय में रॉयल प्रोफेशनल एंड शिवभारती फॉर्मेसी कॉलेज की निदेशक डॉ. रूमी राजखोवा कच्छप सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल हुए डॉ. अशोक नाग और उनके साथियों का स्वागत करते हुए महतो ने कहा कि अशोक नाग झारखंड को समझने और जमीनी स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं। बुद्धिजीवियों को राजनीति में आने से राज्य की आवश्यकता पर सकारात्मक काम करने में बल मिलेगा यह पार्टी के लिए शक्तिवर्धक एवं उत्साहवर्धक होगा। संगठन का विचार और नेतृत्व आपके साथ है। इन्हें जनता हित से जुड़े हर काम को करने का पूर्ण सहयोग देगी आजसू पार्टी।

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!