सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह के विकास के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास, कहा- शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक

Edited By Khushi, Updated: 09 Jun, 2025 11:33 AM

sudivya kumar laid the foundation stone of many schemes

गिरिडीह: झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने बीते रविवार को गिरिडीह शहर के विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास किया। कुमार ने झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी विकास...

गिरिडीह: झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने बीते रविवार को गिरिडीह शहर के विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास किया। कुमार ने झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए सात करोड़ रुपए के लागत से बनने वाले 45 योजनाओं का शिलान्यास पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़ कर किया गया।

कुमार ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पेयजल आपूर्ति से होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अलग- अलग चयनित स्थानों पर नए प्लांट का स्थापना किया जाएगा, जिसे अलग अलग सेक्टर में बांटते हुए शहर में जलापूर्ति की जाएगी। इसे लेकर रूपरेखा तैयार कर लिया गया है और इसका टेंडर जारी कर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदक जब तक पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पूर्ण नहीं कर लेते हैं और जब तक नल से जल नहीं आ जाता है, तब तक उनका भुगतान नहीं करें। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। जनता को इसका लाभ मिले इसे आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान में शहरी विकास के लिए 45 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जो कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन योजनाओं के निर्माण के बाद यहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!