राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न

Edited By Khushi, Updated: 07 Jun, 2023 07:45 PM

the annual general meeting of the commonwealth parliamentary association

झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बैठक में झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा रबिन्द्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में यह...

Ranchi: झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की वार्षिक आम बैठक विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बैठक में झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा रबिन्द्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में यह जानकारी दी कि इस वर्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66 वां सम्मेलन 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2023 तक का अकरा, घाना में निर्धारित है जिसकी सूचना कार्यालय को प्राप्त हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े संगठन में हम अपने आपको उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित न रहकर ऐसे सम्मेलन से राष्ट्र की तरक्की में हम अपनी भागीदारी किस तरह निभा पाए इस पर भी हमें सोचना चाहिए। महतो ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस करते हैं कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ क्षेत्रों में बहुत आगे हैं किंतु कई ऐसे विषय भी हैं जिस पर हम सभी को परस्पर मिलकर कार्य करने होंगे ताकि हम राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने में अपनी भी भागीदारी निभा सकें।

महतो ने कहा कि वर्ष 2022 के 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन हेलीफैक्स कनाडा में आयोजित हुई थी, जिसमें प्रतिनिधि के तौर पर सदस्य लंबोदर महतो ने भाग लिया था। आम सभा की बैठक में अध्यक्ष ने सदस्य लंबोदर महतो से यह अनुरोध किया कि वह उस सम्मेलन में भाग लेने की अपनी अनुभव को साझा करें। उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया। अंत में बैठक में सीपीए0 झारखंड शाखा के सचिव प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा सैयद जावेद हैदर ने वर्ष 2022-2023 का सीपीए झारखंड शाखा की लेखा-जोखा के संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!