क्या झारखंड में होने वाला कोई बड़ा बदलाव? जेपी नड्डा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बंद कमरे में की बैठक, सियासी हलचल तेज

Edited By Harman, Updated: 06 Dec, 2025 09:18 AM

nadda holds closed door meeting with party leaders in jharkhand

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात झारखंड पहुंचे और राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। नड्डा देवघर में विमान से उतरे और हवाई अड्डे पर भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,...

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात झारखंड पहुंचे और राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। नड्डा देवघर में विमान से उतरे और हवाई अड्डे पर भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और मधु कोड़ा ने उनका स्वागत किया। 

देवघर की उड़ान में नड्डा के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश भी थे। भाजपा प्रवक्ता शिव पूजन पाठक ने बताया कि उन्होंने देर रात सर्किट हाउस में पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की। उन्होंने कहा, "नड्डा आज यानी शनिवार सुबह बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।" बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

पाठक ने बताया कि वह देवघर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और 12 जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही, गुमला में पार्टी कार्यालय का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। नड्डा शनिवार शाम को झारखंड से रवाना होंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!