आधे घंटे तक 40 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़खड़ाती रही Indigo फ्लाइट, यात्रियों की थमी सांसें; विमान में मची चीख-पुकार

Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2025 12:36 PM

the flight started faltering at an altitude of 40 thousand feet

Indigo Flight: दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 1:20 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन फ्लाइट में बैठे लोगों को क्या मालूम था कि उनके साथ क्या होने वाला है। दरअसल, यह विमान दिल्ली से रांची जा रहा था।

Indigo Flight: दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 1:20 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन फ्लाइट में बैठे लोगों को क्या मालूम था कि उनके साथ क्या होने वाला है। दरअसल, यह विमान दिल्ली से रांची जा रहा था। दिल्ली से करीब 350 किलोमीटर दूर पहुंचने पर दोपहर 2:20 बजे अचानक खराब मौसम के कारण विमान करीब 30 मिनट तक 40 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़खड़ाने लगा।

सभी यात्रियों के चेहरे के रंग उड़े
जैसे ही प्लेन हिलने लगा उसी वक्त यात्री घबरा गए। यात्रियों को लग रहा था कि आज उनका इस दुनिया में आखिरी दिन है। सभी यात्रियों के चेहरे के रंग उड़ गए। पूरे विमान में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स भी घबरा गए। विमान के बाहर विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। क्रू मेंबर्स ने लोगों की हिम्मत दी। कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। आप सभी शांति बनाए रखें और हमारी टीम का सहयोग करें। हालांकि बाद में विमान सुरक्षित लैंड कर गया जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया।

"यह 30 मिनट का अनुभव हमारे लिए कभी न भूलने वाला बन गया"
यात्रियों ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे डरावना उड़ान अनुभव था। विमान के हिलने से कई यात्री भयभीत हो गए और ऐसा महसूस हुआ जैसे यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन हो। यात्रियों ने बताया कि यह 30 मिनट का अनुभव हमारे लिए कभी न भूलने वाला बन गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!