एक देश एक चुनाव की अवधारणा में देश का समग्र विकास संभव है: संजय सेठ

Edited By Khushi, Updated: 18 Apr, 2025 10:45 AM

the overall development of the country is possible in the concept

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि एक देश एक चुनाव की अवधारणा में देश का समग्र विकास संभव है और इससे न केवल आर्थिक संसाधनों की बचत होगी बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी समय की बचत से प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी।

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि एक देश एक चुनाव की अवधारणा में देश का समग्र विकास संभव है और इससे न केवल आर्थिक संसाधनों की बचत होगी बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी समय की बचत से प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी।

सेठ ने यहां फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी, झारखंड इकाई एवं रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा आयोजित रोटरी क्लब सभागार में एक देश एक चुनाव विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में लगभग एक लाख करोड़ रूपए खर्च हुए। इसके साथ ही कई योजनाओं व विकास की गति भी धीमी पड़ी। देश में 5 साल में 1012 दिन आचार संहिता लागू होती है और इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होती है यह विषय गहन चिंतन का है और इस विषय पर पक्ष व विपक्ष दोनों को गंभीर चर्चा अवश्य प्रारंभ करनी चाहिए।        

सेठ ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र और भारत के लिए मुख्य मुद्दा है। ऐसे कई विचार मन में आ रहे हैं उसे आपस में चर्चा कर जो समाधान निकलता है। भारत में पहला विषय है जिसे जनमानस के बीच में हम ले जा रहे हैं। यह देश के लिए कितना हितकारी है या आने वाला समय बताएगा। यह किसी पार्टी का विषय नहीं, देश के लोकतंत्र का विषय है। हम इसकी चर्चा छोटे -छोटे समूह में सब जगह एकत्र होकर करें और आप ही तय करें कि यह कितना हमारे लिए सार्थक सिद्ध होगा। 

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!