Edited By Khushi, Updated: 28 Jun, 2025 12:54 PM

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में चोरों ने 3 घरों में डाका डाला है। चोर 3 घरों से लाखों रुपए उड़ाकर ले गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में चोरों ने 3 घरों में डाका डाला है। चोर 3 घरों से लाखों रुपए उड़ाकर ले गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चोरों ने 3 घरों से उड़ाए लाखों रुपए
मामला जिले के खिजर सोता गांव का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात चोरों ने 3 घरों को निशाना बनाया। 3 घरों में दो घर तालाबंद थे। 1 घर में लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अगली सुबह परिजनों ने देखा कि घर की खिड़की और दरवाजा टूटा हुआ है। देखा कि चोर पूरे घर को लूटकर ले गए। वहीं, तालाबंद घर से भी चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने की चेन, सोने की कान बाली, चांदी की पायल, कांसा-पीतल के बर्तन, जमीन के कागजात, कपड़े, चांदी की सिकड़ी, पायल, अमृत कंगन, बाजू, कांसा-पीतल का बर्तन, नकद सहित अन्य सामान की चोरी की।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही तथा रात्रि गश्ती नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ रहा है।