Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jun, 2025 04:15 PM

Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पर लोगों ने स्कूल के हेडमास्टर को विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की और फिर दोनों की शादी करवा दी। वहीं,...
Saharsa Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पर लोगों ने स्कूल के हेडमास्टर को विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की और फिर दोनों की शादी करवा दी। वहीं, अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव का है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सरकारी मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान (55), जोकि सासाराम निवासी है, को एक विधवा महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद लोगों ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई की। फिर पंचायत बैठी और दोनों की शादी करा दी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। बताया जाता है कि महिला के पति, पलीन पासवान भी शिक्षक थे और वह भी पड़रिया स्कूल में कार्यरत थे। उनकी दो वर्ष पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी। भुवनेश्वर पासवान महिला के घर के पास किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। हैरानी वाली बात यह है कि भुवनेश्वर पासवान पहले से शादीशुदा है और दोनों के पांच-पांच बच्चे हैं। वहीं, अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय विषय बन चुकी है।