यातायात पुलिस की करतूत! सिपाही ने बाइक सवार से Paytm के जरिए की 500 रुपये की वसूली, SSP ने किया निलंबित

Edited By Khushi, Updated: 12 Feb, 2024 03:14 PM

traffic police action constable recovered rs 500 from bike rider

झारखंड के जमशेदपुर जिले से यातायात पुलिस की करतूत सामने आई है जहां यातायात सिपाही ने एक बाइक सवार से पेटीएम के जरिए 500 रुपये की वसूली की।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले से यातायात पुलिस की करतूत सामने आई है जहां यातायात सिपाही ने एक बाइक सवार से पेटीएम के जरिए 500 रुपये की वसूली की।

मामला मानगो यातायात थाना क्षेत्र का आया है। यहां बीते शनिवार को सिपाही पंकज कुमार यादव ने बाइक सवार से पेटीएम से 500 रुपये वसूली कर ली। विरोध करने पर सिपाही ने वाहन सवार को डराया-धमकाया। इसके बाद वाहन सवार ने इसकी शिकायत एसएसपी को कर दी। एसएसपी ने शिकायत की जांच डीएसपी संजय कुमार सिंह से कराई। आरोप को सत्य पाया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं, सहायक अवर निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!