Jharkhand: आदिवासियों के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन, हवाई अड्डा मार्ग किया जाम

Edited By Nitika, Updated: 29 May, 2024 09:01 AM

tribals protest against vandalism in religious place

झारखंड की राजधानी में मंगलवार को आदिवासी समुदाय के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हवाई अड्डा मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

रांचीः झारखंड की राजधानी में मंगलवार को आदिवासी समुदाय के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हवाई अड्डा मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रांची में अज्ञात बदमाशों द्वारा आदिवासियों के धार्मिक स्थल पर बने एक ढांचे में तोड़फोड़ किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हवाई अड्डा पुलिस थाने के निकट आदिवासियों के सरना स्थल के एक ढांचे में तोड़फोड़ की गई।

वहीं रांची के अतिरिक्त जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा छह जून को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत होने के बाद उन्होंने नाकेबंदी वापस ले ली।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!