Vidhan Sabha Election 2024: बोकारो सीट पर बिरंची नारायण और राजेश ठाकुर में हो सकती है टक्कर

Edited By Khushi, Updated: 16 Oct, 2024 02:45 PM

vidhan sabha election 2024 there may be a clash between biranchi narayan

2019 में भी बीजेपी की टिकट पर बिरंची नारायण चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 2024 में भी बोकारो से चुनाव लड़ने की तैयारी में बिरंची नारायण जुट गए हैं।

बोकारो: स्‍टील सिटी के नाम से मशहूर झारखंड का यह सबसे बड़ा इंड्रस्टियल सिटी माना जाता है। इसलिए बोकारो विधानसभा सीट झारखंड की 81 सीट में से एक अहम सीट है। बोकारो विधानसभा सीट, धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 में  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मोहम्‍मद इजराइल अंसारी ने जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

वहीं 2009 के चुनाव में यहां से झारखंड विकास मोर्चा के समरेश सिंह विधायक चुने गए तो 2014 के चुनाव में बोकारो सीट से बीजेपी कैंडिडेट बिरंची नारायण विधायक बनने में सफल रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2019 में भी बीजेपी की टिकट पर बिरंची नारायण चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 2024 में भी बोकारो से चुनाव लड़ने की तैयारी में बिरंची नारायण जुट गए हैं। वहीं बोकारो विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट बिरंची नारायण ने जीत हासिल की है। बिरंची नारायण एक लाख 12 हजार तीन सौ 33 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस कैंडिडेट श्वेता सिंह 99 हजार बीस वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं आजसू कैंडिडेट राजेंद्र महतो 14 हजार पांच सौ 17 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में बोकारो सीट से बीजेपी कैंडिडेट बिरंची नारायण ने जीत हासिल की थी। बिरंची नारायण ने 1लाख 14 हजार तीन सौ  21 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट समरेश सिंह ने 41हजार छह सौ 78 वोट हासिल किया था। इस तरह से बिरंची नारायण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समरेश सिंह को 72 हजार छह सौ 43 वोटों से मात दे दी थी। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट मंजूर अंसारी, 28 हजार दो सौ 95 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में बोकारो सीट से जेवीएम कैंडिडेट समरेश सिंह ने जीत हासिल की थी। समरेश सिंह ने 53 हजार सात सौ 57 वोट हासिल किया था।वहीं कांग्रेस कैंडिडेट इजरायल अंसारी ने 37 हजार चार सौ 52 वोट हासिल किया था। इस तरह से समरेश सिंह ने इजरायल अंसारी को 16 हजार तीन सौ पांच वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेडीयू कैंडिडेट शैलेंद्र महतो, 34 हजार सात सौ 59 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

बोकारो विधानसभा सीट को लेकर इस बार सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां बोकारो के बीजेपी विधायक विरंची नारायण हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी बोकारो सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। ऐसे में ये देखना अहम रहेगा कि किया बिरंची नारायण फिर से जनता का समर्थन लेने में सफल रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!