चुनाव आयोग की एक स्पेशल पहल, आज शाम 5 से 7 बजे तक सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा #VoteDeneChalo अभियान

Edited By Harman, Updated: 09 Nov, 2024 12:22 PM

votedenechalo campaign will be run on social media today from 5 to 7 pm

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से एक साथ पूरे राज्य में आज यानी शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक  #VoteDeneChalo  सोशल मीडिया अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में आम जनता के साथ...

रांची: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से एक साथ पूरे राज्य में आज यानी शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक  #VoteDeneChalo  सोशल मीडिया अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत बीएलओ और बूथ स्तरीय जागरूकता समूह मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम के फोटो, वीडियो, आडियो आदि को वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #VoteDeneChalo के साथ पोस्ट एवं शेयर करेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में आम जनता के साथ मीडिया के लोग भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से निर्वाचन संबंधी जागरूकता के कंटेंट इस हैशटैग के साथ पोस्ट एवं शेयर जरूर करें।

"पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए अब तक के सर्वाधिक आवेदन"
डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। पोस्टल बैलेट के आवेदन पहले के किसी भी आम चुनाव से अधिक हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सुबह 5.30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा सभी पोलिंग एजेंटों से उम्मीद की जाती है कि वे मॉक पोल के समय निश्चित रूप से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहें। साथ ही इस अवसर पर डॉ नेहा अरोड़ा ने स्वीप से संबंधित प्रचार सामग्रियों को जारी किया।

"163. 20 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त"
वहीं, डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 163. 20 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। इसमें सबसे ज्यादा जब्ती राज्य पुलिस ने की है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अभी तक कुल 47 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के सबसे अधिक 24 मामले गढ़वा जिले से सामने आये हैं। रांची जिले में भी 5 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!