झारखंड की 4 सीटों पर शांतिपूर्ण हुई वोटिंग, MS Dhoni ने परिवार के साथ किया मतदान

Edited By Khushi, Updated: 25 May, 2024 06:45 PM

voting took place peacefully on 4 seats of jharkhand

झारखंड के 4 लोकसभा सीट में सुबह 7:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक लगभग 61.90% वोटिंग की पुष्टि हुई। रांची निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में...

Ranchi: झारखंड के 4 लोकसभा सीट में सुबह 7:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक लगभग 61.90% वोटिंग की पुष्टि हुई। रांची निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में 64 30% , धनबाद  में 58.90%, गिरिडीह में 64.75% और रांची में  58.73 % वोटिंग हुई।

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपनी परिवार के साथ मतदान किया। धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया। महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे वहां आसपास लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब देखे।

हालांकि, मतदान करने से जाते समय या मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय महेंद्र सिंह धोनी ने किसी से कोई बात नहीं की। वह चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!