Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के तीसरे चरण की 4 सीटों पर मतदान समाप्त, 93 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Edited By Khushi, Updated: 25 May, 2024 06:51 PM

lok sabha elections live voting begins on 4 seats of jharkhand s third phase

झारखंड लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर मतदान हुआ। आज राज्य की जिन 4 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें धनबाद, रांची, जमशेदपुर और गिरिडीह शामिल थी।

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: झारखंड लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर मतदान हुआ। आज राज्य की जिन 4 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें धनबाद, रांची, जमशेदपुर और गिरिडीह शामिल थी। इन सीटों पर मतदाताओं ने 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 8963 मतदान केंद्र पर 82,18,506 मतदाताओं ने वोटिंग की। इनमें 42,06,926 पुरुष मतदाता जबकि 40,09,290 महिला मतदाता ने मत का प्रयोग किया। थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 290 है। इन 4 सीटों पर शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण वोटिंग हुई।

LIVE UPDATES

  •  झारखंड की 4 सीटों पर लगभग 61.41% शांतिपूर्ण हुई वोटिंग
  • जमशेदपुर में  64 30%, धनबाद  में 58.90%, गिरिडीह में 64.75% और रांची में 58.73 % वोटिंग हुई
  • तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर 5 बजे तक कुल 42.54% मतदान
     
  • PunjabKesari
     
  • तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर 3 बजे तक कुल 54.34% मतदान

    PunjabKesari
     
  • तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर 1 बजे तक कुल 42.54% मतदान

    PunjabKesari
     
  • रांची में वोट डालने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, साथ में परिवार के सदस्य भी मौजूद
  •  रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशश्विनी सहाय ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय व अपने परिवार वालों के साथ किया वोट

    PunjabKesari
     
  • तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर सुबह 11 बजे तक कुल 27.80% मतदान
     
  • PunjabKesari
     
  • पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने किया मतदान 

PunjabKesari

PunjabKesari

  • रघुवर दास ने पत्नी, बेटा और बहू के साथ किया मतदान।
  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी और बेटे के साथ मताधिकार का किया प्रयोग। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मे सहयोग करे।
     
  • PunjabKesari
     
  • तीसरे चरण में राज्य की 4 सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 11.74% मतदान

    PunjabKesari
     
  • बूथ संख्या 16 पर राज्यपाल CP Radhakrishnan ने किया मतदान 

PunjabKesari

  • गिरिडीह में बूथ संख्या 18 पर EVM मशीन खराब होने के चलते मतदान बाधित 
  • भारी संख्या में बूथों में वोट करने पहुंच रहे लोग
  • अब तक शांती पुर्ण से चल रहा है मतदान 
  • रांची बूथ 59,60, 61 पर लंबी कतार
  • राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने रांची के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट

    PunjabKesari
  •  भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने अपने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

    PunjabKesari

    PunjabKesari
  • बेरमो में विधायक जयमंगल सिंह और I.N.D.I.A. की उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने किया मतदान

    PunjabKesari
  • बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पिता के साथ चंदनकियारी में किया मतदान
  • हेमंत सोरेन की फुआ और बहन ने जैनामोड़ में किया मतदान
  • रांची के मधुकम में ईवीएम मशीन डेढ़ घंटे तक खराब
    राजकीय मध्य विद्यालय मधुकम पश्चिम में बूथ संख्या 93 में ईवीएम खराब हो गया। सुबह 7:30 बजे से ही लोग इंतजार करते रहे। 8:50 बजे तक जब मशीन ठीक नहीं हुई, तो उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई।

  • बाघमारा में मतदान केंद्र पर बिजली नहीं, बैटरी से चल रहा CCTV

  • PunjabKesari

    अगर लोकसभा वार बात करें तो गिरिडीह में कुल मतदाता 18,64,660, धनबाद में 22,85,237, रांची में 21,97,331 और जमशेदपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 18,69,278 है। गिरिडीह लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो, आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और निर्दलीय से जयराम महतो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के बीच मुकाबला है। जमशेदपुर लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो और झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के बीच मुकाबला है। वहीं, धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के बीच कांटे की टक्कर है।

    PunjabKesari

    कौन हैं मथुरा प्रसाद महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी
    टुंडी विधायक सह आईएनडीआईए के गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा महतो और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो दोनों गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में मतदान करेंगे। दोनों बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। मथुरा प्रसाद महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं, जो 2005, 2009 और 2019 में टुंडी से 3 बार चुने गए हैं। वे पहली हेमंत सोरेन सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। वे 2024 के भारतीय आम चुनाव में गिरिडीह के लिए झामुमो और भारत गठबंधन के उम्मीदवार हैं। वे कुर्मी समुदाय से हैं। वहीं, आजसू पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश चौधरी पर भरोसा दिखाते हुए इस बार भी उन्हें टिकट देने का निर्णय लिया। चंद्रप्रकाश ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। उस समय भी भाजपा ने यह सीट आजसू को दी थी। चंद्र प्रकाश चौधरी (जन्म 18 अगस्त 1967) गिरिडीह निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य हैं। वे 2005 से 2019 तक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के सदस्य चुने गए और वे झारखंड में जल संसाधन, पेयजल और स्वच्छता विभाग के रघुवर दास मंत्रालय में मंत्री थे।

    'युवा टाइगर' के नाम से जाने जाते हैं जयराम महतो
    धनबाद के तोपचांची इलाके के निवासी निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो राज्य भर में 'युवा टाइगर' के नाम से जाने जाते हैं। यह युवा नेता सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। उनके भाषणों के सैकड़ों वीडियो को यू-ट्यूब और फेसबुक पर काफी व्यूज मिले। तमाम चैनल्स और अखबारों में उनके इंटरव्यू भी दिख रहे हैं। अब यह मान लिया गया है कि राज्य में क्षेत्रीय राजनीति का एक और नया कोण बन गया है।

    PunjabKesari

    टीवी कलाकार रेखा सहाय की पुत्री हैं यशस्विनी
    यशस्विनी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की पुत्री हैं। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई से बैचलर ऑफ लाॅ की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात ट्रांस्नेशनल क्राइम एंड जस्टिस, (यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट), टुरिन, इटली से लाॅ में मास्टर डिग्री प्राप्त किया. वर्तमान में सुश्री सहाय मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं। हाल के दिनों में पीड़ित मानवता के सेवार्थ झारखंड में उनके कार्यों को सराहा गया है।

    PunjabKesari

    कौन हैं विद्युतवरण महतो
    साल 2000 में अगल राज्य बनने के बाद विद्युतवरण ने चुनावी राजनीति का रूख किया। 2000 में पहला विधानसभा चुनाव जेएमएम के टिकट पर बहरागोड़ा से लड़े, लेकिन बीजेपी के दिनेश षाड़ंगी से हार गये। 2005 में दोबारा जेएमएम के टिकट पर बहरागोड़ा का दंगल लड़े, लेकिन इस बार भी विद्युतवरण को बीजेपी के दिनेश षाड़ंगी से हार मिली, लेकिन 2009 में उन्होंने पिछली दोनों हारों का बदला लेते हुए दिनेश षाड़ंगी को हराकर पहली बार बहरागोड़ा से विधायक बने। 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विद्युतवरण जेएमएम का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। 

    बता दें कि झारखंड में कुल लोकसभा सीटें 14 हैं। राज्य में 4 सीटों पर तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अब तक राज्य में 11 सीटों पर चुनाव हो चुका है। वहीं, राज्य की बची 3 सीटों पर चुनाव 1 जून को होना है और 4 जून को परिणाम घोषित होगा। 


     

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!