"हेमंत हटाव, झारखंड बचाव" नारे के साथ 11 अप्रैल को चलो रांचीः दीपक प्रकाश

Edited By Khushi, Updated: 07 Apr, 2023 12:19 PM

walk to ranchi on april 11 with the slogan hemant hatav

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश रांची के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर के प्रवास पर रवाना हुए।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश रांची के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर के प्रवास पर रवाना हुए। जमशेदपुर महानगर जिला में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आगामी 11अप्रैल को आयोजित सचिवालय घेराव आंदोलन राज्य की सवा 3 करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

"राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है"
प्रकाश ने कहा कि जनता इस भ्रष्ट, निकम्मी, आदिवासी, दलित, युवा, महिला, किसान विरोधी सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को 3 वर्षों में विकास के पायदान में काफी पीछे धकेल दिया है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। बहन- बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। युवा शक्ति आंदोलन के लिए विवश है।

"ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है"
दीपक ने कहा कि किसान अपने बकाए के भुगतान के लिए तरस रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर है। बुनियादी सुविधाओं का विकास ठप है। ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। नियोजन नीति के नाम पर यह सरकार युवाओं को लगातार ठग रही है, दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को रांची चलो नारों के साथ भाजपा हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए मजबूर कर देगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!