Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 02:56 PM

Hazaribagh Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

3 लोगों की सड़क हादसे में मौत
मामला जिले के इचाक के फुरुका नदी के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित हो गई और अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।