बिहार में मिड-डे मील में मरा हुआ सांप मिलने से 60 बच्चे हुए बीमार

Edited By Radhika, Updated: 24 Jul, 2026 04:59 PM

60 children fell ill in bihar after a dead snake was found in their mid day meal

बिहार के खगड़िया जिले में मिड-डे मील में मरा हुआ सांप मिलने से हड़कंप मच गया है। हाल ही में, कुछ दिन पहले सहरसा जिले में भी खाने में मरा हुआ सांप मिलने से कई बच्चे बीमार पड़ गए थे। जानकारी के मुताबिक, यह मामला जिले के कन्या मध्य विद्यालय भूतोली का...

नेशनल डेस्क: बिहार के खगड़िया जिले में मिड-डे मील में मरा हुआ सांप मिलने से हड़कंप मच गया है। हाल ही में, कुछ दिन पहले सहरसा जिले में भी खाने में मरा हुआ सांप मिलने से कई बच्चे बीमार पड़ गए थे। जानकारी के मुताबिक, यह मामला जिले के कन्या मध्य विद्यालय भूतोली का है। यहां मिड-डे मील खाने के बाद 60 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जैसे ही बच्चों ने बेचैनी, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की, स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और हंगामा किया और लापरवाह सिस्टम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रभावित बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!