रात को अंडा खाने घर से निकला था युवक, सुबह मक्के के खेत में मिला शव...इलाके में फैली सनसनी।। Motihari Crime News

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Mar, 2025 10:58 AM

a youth was stabbed to death in motihari bihar

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद (Body of Youth Found) किया। वहीं, इसके बाद से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से...

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद (Body of Youth Found) किया। वहीं, इसके बाद से गांव में कोहराम मच गया है।

रात को अंडा खाने चौक पर गया था युवक।। Crime News

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर राजपुर मठिया गांव में मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान शमशाद आलम के रूप में हुई है। वह तीन दिन पहले ही गुजरात से घर लौटा था। शमशाद की बहन शामसा खातून ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शाम को पिता की दुकान से घर आया था। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे अंडा खाने चौक पर गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की। गुरूवार सुबह ग्रामीणों ने गढ़वा गांव के नहर के पास मक्का के खेत में एक शव देखा, जो शमशाद का था।

गुजरात में एक कंपनी में काम करता था मृतक

बताया जा रहा है कि शमशाद, गुजरात में एक कंपनी में काम करता था। घर आने के बाद वह पिता के मुर्गा दुकान में मदद कर रहा था। शामसा ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!