Edited By Geeta, Updated: 21 Apr, 2025 07:06 PM

Bihar Govt Jobs 2025: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि, जल्द ही लगभग 10 विभागों में करीब 49591 पदों पर भर्तियां निकलने वाली है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी।
Bihar Govt Jobs 2025: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि, जल्द ही लगभग 10 विभागों में करीब 49591 पदों पर भर्तियां निकलने वाली है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मुख्य सचिवालय में संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा खाली पदों की भी जानकारी दी गई।
Bihar Govt Jobs 2025: विभागों में कुल 49,591 रिक्तियां
बैठक में यह जानकारी सामने आई कि, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, कृषि, लघु जल संसाधन, पशु और मत्स्य संसाधन, सहकारिता, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा गन्ना उद्योग जैसे विभागों में कुल 49,591 रिक्तियां हैं। जिसके बाद इन पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया गया है।
बिजली की बेवजह खपत को कम करने के लिए विभागों को आदेश
वहीं मुख्य सचिव ने बिजली की बेवजह खपत को कम करने के लिए विभागों को ऊर्जा की अत्यधिक खपत को रोकने के लिए ऊर्जा ऑडिट करने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में एलईडी बल्बों का उपयोग बढ़ाने के लिए कहा है। इसके साथ ही बैठक में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में भी ऊर्जा ऑडिट कराकर बिजली की खपत को कम करने की पहल करने के लिए कहा गया है।