Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Jul, 2023 07:01 AM

Bihar Top 10 News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के 18 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल होने की संभावना है। वही, 13 जुलाई को भाजपा के विधानसभा मार्च के...
Bihar Top 10 News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के 18 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल होने की संभावना है। वही, 13 जुलाई को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा के कई नेता घायल हो गए। वहीं कथित तौर पर भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बनाई उच्च स्तरीय जांच टीम शनिवार को पटना पहुंची। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
चिराग पासवान की NDA में होगी एंट्री
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के 18 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय शुक्रवार रात चिराग से मिले। यह पिछले एक हफ्ते में दोनों नेताओं के बीच हुई दूसरी मुलाकात थी।
लाठीचार्ज की जांच के लिए पटना पहुंची BJP की 4 सदस्यीय जांच टीम
13 जुलाई को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा के कई नेता घायल हो गए। वहीं कथित तौर पर भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बनाई उच्च स्तरीय जांच टीम शनिवार को पटना पहुंची।
'तेजस्वी बिहार में सरकार नहीं चला पा रहे और दोष दिल्ली में बैठी सरकार को दे रहे': प्रशांत किशोर
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में सरकार नहीं चला पा रहे और दोष दिल्ली में बैठी सरकार को दे रहे हैं।
"ममता बनर्जी के कदमों पर चल रहे नीतीश"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कदमों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे हैं। यह आरोप हम नहीं बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लगाया है।
BJP नेताओं पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के चिराग पासवान
दिल्ली से पटना पहुंचते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आरजेडी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला।
JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा- राजनीतिक लाभ के लिए अपने कार्यकर्ता की मौत को मुद्दा बना रही भाजपा
जनता दल (यूनाइटेड) ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर उसके एक कार्यकर्ता की मौत को पटना में पुलिस लाठीचार्ज से जोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए उसकी मृत्यु को मुद्दा बना रही है।
Bihar News: पटना में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का धरना प्रदर्शन
बिहार में गुरुवार को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के एक नेता की मौत हो गई। वहीं इसके बाद से भाजपा का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज (15 जुलाई) भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव सहित कई नेता धरने पर बैठे हैं।
विजय सिन्हा ने नीतीश को बताया धृतराष्ट्र
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बने हुए हैं और हस्तिनापुर के गुलामों को हत्या करवाने के लिए आदेश दे रखा हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज कर नीतीश कुमार ने अपनाया ममता का दमन मॉडलः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की व्यापक चुनावी हिंसा और विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या का मौन समर्थन करते हुए यही हथकंडा बिहार में अपना लिया, जिसका प्रमाण गुरुवार के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मृत्यु और 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का जख्मी होना है।
Bihar News: औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर वज्रपात गिरने से 2 लोगों की मौत (Aurangabad News) हो गई। वहीं, घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल है।