Bihar Top 10 News: NDA में शामिल हुई चिराग के नेतृत्व वाली LJP तो बेंगलुरु में CM नीतीश के खिलाफ लगे पोस्टर्स

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jul, 2023 06:58 PM

bihar top 10 news

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीं, बेंगलुरु में...

Bihar Top 10 News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीं, बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक से पहले नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में नीतीश को अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट बताया गया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

Opposition Meeting: बेंगलुरु में CM नीतीश के खिलाफ लगे पोस्टर्स
बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक से पहले नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में नीतीश कुमार को अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट बताया गया।

NDA में शामिल हुई चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 

"BJP निर्लज सरकार हैं"
जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) निर्लज सरकार है। इस पार्टी को गाल बजाने के अलावा कुछ नहीं आता। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है।

नीतीश को संयोजक बनाने की चर्चा पर बोले मांझी- हम उनकी बुद्धि की दाद देते हैं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दलों का संयोजक बनाए जाने की चर्चा की जा रही है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम उनकी बुद्धि की दाद देते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने घर में महान फेल्योर साबित हुए हैं।

विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले बोले सम्राट चौधरी- बिहार के लिए नीतीश कोई फैक्टर नहीं रह गए हैं
बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों (Bihar Politics) की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी बिहार के लिए फैक्टर नहीं है। उनके पास कोई वोट बैंक नहीं बचा है।

अवैध तरीके से नियुक्ति 70 कर्मचारियों को सेवा से किया बर्खास्त
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के कारण मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात 70 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 

बेंगलुरु में CM नीतीश के खिलाफ लगे पोस्टर को लेकर BJP व कांग्रेस में वाकयुद्ध
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस पर बेंगलुरु में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर लगाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि वह भाजपा थी जो "पोस्टरबाजी" में लिप्त हुई थी और दावा किया कि भाजपा विपक्षी एकता को लेकर "हताशा" की स्थिति में है जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में कम वोट शेयर के बावजूद बहुमत हासिल किया था।

बंगलुरू में हाशिए पर रहेंगे नीतीश, कांग्रेस ड्राइविंग सीट पर आ गईः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता की पहली और दूसरी बैठक के बीच मात्र 24 दिनों के भीतर नीतीश कुमार हाशिए पर आ गए, शरद पवार की पार्टी टूट गई, कांग्रेस ड्राइविंग सीट पर आ गई और बिहार-उत्तर प्रदेश में जीतन राम मांझी, ओम प्रकाश राजभर, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के राजग की ओर आने से विपक्ष कमजोर हुआ।

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल ज्यादातर लोग Demoralize, बैठक के बाद कुछ होने वाला नहीं: RCP सिंह
बेंगलुरु में हो रही विपक्षी एकता की बैठक पर बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि जितने लोग भी वहां पर आज जुटान कर रहे हैं, उसमें से ज्यादातर लोग डेमोरलाइज है।

Road Accident: बेतिया में बेकाबू थार ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
बिहार के बेतिया जिले में सोमवार(17 जुलाई) को सड़क हादसे (Road Accident) में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है।
-

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!