Bihar Weather Forecast: फरवरी में ही गर्मी की दस्तक,अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2025 07:48 AM

bihar weather forecast

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से गिरावट की संभावना है।

Bihar Weather Forecast: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, सर्द पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। अगले कुछ दिनों तक यह असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि एक ताजा Western Disturbance (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम की ठंडक में बढ़ोतरी होगी, हालांकि यह इतनी कड़ाके की नहीं होगी कि शीतलहर जैसे हालात बनें।

दिन में गर्मी, रात में सिहरन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में दिन का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। इससे लोगों को दिन में गर्मी और रात में हल्की सिहरन का अनुभव होगा। आज, 16 फरवरी, सुबह कोहरे की कोई संभावना नहीं है और दिनभर धूप खिली रहेगी। हल्की पछुआ हवा बहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 16 फरवरी से न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कमी आएगी।

बिहार का सबसे ठंडा इलाका बना पूसा

पिछले 24 घंटों में समस्तीपुर जिले का पूसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.7°C दर्ज किया गया। फरवरी के मध्य में ही तापमान 30°C के आसपास पहुंच गया है, जो सामान्य से अधिक है। औरंगाबाद में 28.3°C, जबकि गया, बक्सर और डेहरी में भी तापमान 30°C के करीब रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी में इतनी अधिक गर्मी असामान्य है, जिससे संकेत मिलता है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है।

ठंडक कम, लेकिन पछुआ हवाएं अभी भी बरकरार

राज्य के कई जिलों में पछुआ हवाएं 7 से 10 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे शाम के समय ठंडक बढ़ रही है। हालांकि, अब शीतलहर जैसे हालात नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 फरवरी तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 26-27°C के बीच बना रहेगा। फिलहाल बिहार में मौसम सुहावना बना हुआ है। न ज्यादा ठंड, न तेज गर्मी, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में तापमान में क्रमिक बदलाव की संभावना जताई है, जिसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!