Edited By Ramanjot, Updated: 07 Feb, 2025 08:43 AM
![bihar weather today](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_08_56_031211793patnaweathertomorrow.jp-ll.jpg)
बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 7 फरवरी से अगले सप्ताह तक मौसम सूखा (Winter In Bihar) ही रहेगा और दिन में धूप भी खिलेगी, लेकिन अधिकांश जिलों में नमी युक्त उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा।
Bihar Weather Update Today: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 7 फरवरी से अगले सप्ताह तक मौसम सूखा (Winter In Bihar) ही रहेगा और दिन में धूप भी खिलेगी, लेकिन अधिकांश जिलों में नमी युक्त उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। इसके चलते धूप खिलने के बावजूद गर्मी महसूस नहीं होगी।
न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में गिरावट का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार से न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature)में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप रात और सुबह के समय ठंड (Cold Wave) महसूस होगी। खासतौर पर 7, 8 और 9 फरवरी को इसका विशेष असर दिखाई देगा। इस दौरान लोग दिन में धूप का आनंद तो ले सकेंगे, लेकिन ठंड में कमी नहीं होगी और हवा के असर से राहत महसूस नहीं होगी।
बिहार के 32 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट (Temperature Drop), कई शहरों में न्यूनतम तापमान भी घटा
बीते दिन, पटना सहित (Patna Weather) राज्य के 32 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को बक्सर में (Bihar Temperature) अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 5.1 डिग्री की कमी आई, जबकि भोजपुर में यह गिरावट 4.3 डिग्री रही।
इसके अलावा, राज्य के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान मोतिहारी में सबसे कम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सासाराम और अरवल में तापमान में 1 डिग्री, बक्सर में 1.7 डिग्री, भोजपुर में 2.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.5 डिग्री, गोपालगंज में 0.8 डिग्री, मोतिहारी में 1.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 2.1 डिग्री और बेगूसराय में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट राज्यभर में ठंड को बढ़ाएगी और सुबह-रात के समय ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
बिहार में मौसम का मिजाज: ठंड में हल्की बढ़ोतरी की संभावना, कोहरे का अलर्ट (Fog Alert in Bihar)
मौसम विभाग (Weather Forecast) ने आज पटना, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में सुबह के समय हल्के कोहरे (Fog Alert) की संभावना जताई है। इसके अलावा, 8 फरवरी से ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की तेज़ी के कारण सुबह और शाम के समय ठंड (Bihar Cold Wave) का असर महसूस किया जाएगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन तेज़ हवाओं के चलते इसका असर कम रहेगा।