Bihar Weather Forecast Today: अगले 48 घंटे में बिगड़ जाएगा बिहार का मौसम! जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2025 08:07 AM

bihar weather forecast today

बिहार के मौसम में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप की वजह से गर्मी महसूस होने लगी है। प्रदेश में फरवरी के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है।

Bihar Weather Forecast Today: बिहार के मौसम में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप की वजह से गर्मी महसूस होने लगी है। प्रदेश में फरवरी के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। अधिकत्तम तापमान सामान्य से अधिक है। दक्षिणी बिहार में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक है, जबकि उत्तरी बिहार में यह दो से ढाई डिग्री ज्यादा है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट (Temperature Drop) की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कमी हो सकती है। 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

मौसम विभाग (Bihar Weather Forecast Today) के मुताबिक आज यानी 13 फरवरी को बिहार के उत्तरी भाग के एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा (Fog Forecast) छाया हुआ है। इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप खिली रहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस जबकि दक्षिण-बिहार में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। शाम को हल्की सिहरन महसूस हो सकती है।


प्रदेश में बीते दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चक्रवाती हवाओं का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अपडेट दिया है। इसके अलावा आने वाले 4 दिनों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, Patna, Begusarai, Gaya, Purnia, Darbhanga और Bhagalpur में ठंड का असर देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो Buxar, Aurangabad, Khagaria, Gaya, Dehri और Munger में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, औसत तापमान भी 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!