Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2025 08:24 AM

:बिहार में अगले 48 घंटे के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Weather Forecast Bihar:बिहार में अगले 48 घंटे के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (Weather Alert Bihar) के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Bihar Temperature Update) में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कम हो जाएगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Bihar Mausam Vibhag Alert) के अनुसार, पश्चिम भारत के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते 19-20 फरवरी के आसपास पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी (Bihar Rain Forecast) हो सकती है।
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी | Bihar Temperature Update
सोमवार को पटना (Patna Weather Update) समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सहरसा (अगवानपुर) में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ, जहां पटना का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और बक्सर का सर्वाधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार कम होते ही बढ़ा तापमान
पिछले कुछ दिनों से बिहार (Bihar Mausam News) में पछुआ हवाएं 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थीं, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा था। हालांकि, रविवार से हवा की रफ्तार कम होने लगी और सोमवार को शांत हो गई, जिससे अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पछुआ हवा की रफ्तार 6.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई और आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। मौसम (Weather Alert Bihar) विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार में हल्की गुलाबी ठंडक बनी रहेगी। ठंडी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा, जिससे लोग दिन में गुनगुनी धूप का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, 20 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका हल्का असर देखने को मिल सकता है।