Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2025 08:43 PM
![chief minister s announcements new gifts of development in bhojpur district](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_20_43_069956245pragatiyatra2-ll.jpg)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचे का सुधार और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं का समावेश किया गया है
भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचे का सुधार और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं का समावेश किया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले में यातायात सुगमता, स्वच्छता, और प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
- 1. आरा में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना में 02 नयी सड़कों का निर्माण एवं 04 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
- नये पथ :
- 1. असनी से बामपाली पथ
- 2. पातर से असनी पथ
- चौड़ीकरण के लिए पथ :
- 1. जीरो माईल से असनी पथ
- 2. जीरो माईल से पातर पथ
- 3. बामपाली से चन्दवा मोड़ हेतु हुए पकडी तक
- 4. आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (वाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा)(पथ निर्माण विभाग)
- 2. आरा-बबुरा-छपरा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे यातायात सुगम होगा तथा जाम की गंभीर. समस्या से निजात मिलेगी।- (पथ निर्माण विभाग)
- . संदेश से अखगाँव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर पथ निर्माण किया जायेगा। इससे 3 संदेश, सहार, अगिगाँव प्रखंड के साथ-साथ पीरो प्रखंड के पूर्वी भाग का जे.पी. गंगा पथ से सीधे सम्पर्क हो जायेगा। साथ ही लोगों को पी.एम.सी.एच., पटना आने में सुविधा होगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
- 4. आरा नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला तथा सम्प हाउस का निर्माण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त न्यू पुलिस लाईन से एम०पी० बाग मोड़ तक नाले का निर्माण किया जायेगा। इससे आरा शहरी क्षेत्र में जल जमाव से मुक्ति मिलेगी तथा स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। (नगर विकास एवं आवास विभाग)
- 5. बिहियाँ-जगदीशपुर-पीरो-सिकरहटा पथ में ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इससे पीरो के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 6. बिहियाँ चौरस्ता से एन०एच०-922 तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 7. तरारी प्रखंड में ग्राम देव में अवस्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास तथा संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। (पर्यटन विभाग)
- 8. चंदवा से गांगी होते हुये धरहरा तक नहर बाँध पर सड़क निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। (जल संसाधन विभाग)
- 9. आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 10. भोजपुर जिले में आरा सदर, उदवन्तपुर, कोइलवर, चरपोखरी, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, संदेश एवं सहार कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा। (भवन निर्माण विभाग)