Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2025 05:15 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास को 379 करोड़ की लगभग 193 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।
रोहतास: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास को 379 करोड़ की लगभग 193 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के बादलगढ़ में बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने लगभग 268 करोड़ की लागत से पूर्ण 69 योजनाओं का उद्घाटन किया और 111 करोड़ की लागत से शुरू होने वाली 124 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रोहतास जिले के चेनारी, बिक्रमगंज, संझौली और सासाराम प्रखंड में चल रहे कई विकास कार्यों का भी जायजा लिया और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने रोहतास जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रोहतास जिले में लोगों की मांगों के संबंध में घोषणायें:
- 1. रोहतास प्रखंड अन्तर्गत रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे देशी एवं विदेशी पर्यटकों को सुविधा होगी। साथ ही लोगों के आर्थिक विकास में गति आयेगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 2. संझौली प्रखंड में वाजिदपुर में कॉव नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे वाजीतपुर, चरपुखा, छलकार एवं चवरीया गांव के लोगों को सुविधा होगी तथा इनका अनुमंडल मुख्यालय से दुरी लगभग 71 कि.मी.कम हो जायेगी। वर्त्तमान में इनको प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ता है। (पथ निर्माण विभाग)
- 3. कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 4. करगहर-बड़हरी-धर्मपुरा पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जायेगा। सड़क की काफी जर्जर है। इससे बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 5. बरांव-जहानाबाद पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जायेगा। सड़क की काफी जर्जर है। इससे बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 6. इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जायेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। (पर्यटन विभाग)
- 7. डेहरी में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को रोजगार मिलेगा। (उद्योग विभाग)
- 8. कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नये बड़े बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा। पुराना बस स्टैंड में जगह की कमी है जिसके कारण पर्याप्त नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। नये बस स्टैंड का निर्माण आवश्यक है। (नगर विकास एवं आवास विभाग)
- 9. पुरानी जी.टी. रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण किया जायेगा।
- इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 10. नोखा नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्च स्तरीय RCC पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 11. डिहरी-अकोढ़ीगोला-तेतराढ़-राजपुर पथ एवं आयरकोठा-अकोढ़ीगोला-अमरातलाब पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। साथ ही आयरकोठा-अकोढ़ीगोला-अमरातलाब पथ पर अकोढ़ीगोला बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी। (पथ निर्माण विभाग)
- 12. रोहतास जिले में करगहर, डिहरी, दावथ, दिनारा, नासरीगंज, नोखा, नौहट्टा, सूर्यपुरा, शिवसागर एवं चेनारी कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा काराकाट एवं तिलौथू कुल 02 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा। (भवन निर्माण विभाग)
- 13. रोहतास जिले के कोचस में आरा-मोहनियाँ पथ पर बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। (पथ निर्माण विभाग)