Gaighat Assembly Seat: गायघाट विधानसभा सीट पर चिराग पासवान कर सकते हैं RJD के साथ खेला ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 29 May, 2025 04:55 PM

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में गायघाट विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार निरंजन राय ने जीत का परचम लहराया था। निरंजन राय 59 हजार सात सौ 78 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर यादव 52 हजार दो सौ 12 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।...

Gaighat Assembly Seat: गायघाट सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। 1967 में गायघाट सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट एन पी सिन्हा ने चुनाव में जीत हासिल कर लिया था। 1969 और 1972 के विधानसभा चुनाव में गायघाट सीट से नीतीश्वर प्रसाद सिंह ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर लिया था। 1977 के चुनाव में गायघाट सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट विनोदानंद सिंह को जनता का पूरा समर्थन मिला। 1980 में यहां से बीजेपी कैंडिडेट जितेंद्र प्रसाद सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 के विधानसभा चुनाव में गायघाट सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

PunjabKesari

1990 के चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने जीत हासिल कर लिया था। 1995 के चुनाव में महेश्वर प्रसाद यादव ने जनता दल की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2000 के चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 2005 के चुनाव में महेश्वर प्रसाद यादव ने एक बार फिर आरजेडी की टिकट पर गायघाट सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2010 में गायघाट सीट से बीजेपी की कैंडिडेट वीणा देवी ने जीत हासिल किया था तो 2015 के चुनाव में गायघाट सीट से आरजेडी के कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2020 में यहां से आरजेडी उम्मीदवार निरंजन राय ने जेडीयू को मात दे दिया था। 

Gaighat Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में गायघाट विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार निरंजन राय ने जीत का परचम लहराया था। निरंजन राय 59 हजार सात सौ 78 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर यादव 52 हजार दो सौ 12 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से निरंजन राय ने  महेश्वर यादव  को सात हजार पांच सौ 66 वोट के अंतर से पराजित कर दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट कोमल सिंह 36 हजार आठ सौ 51 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Gaighat Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में गायघाट सीट से आरजेडी कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। महेश्वर प्रसाद यादव ने 67 हजार तीन सौ 13 वोट हासिल किया था तो बीजेपी की कैंडिडेट वीणा देवी को 63 हजार आठ सौ 12 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से महेश्वर प्रसाद यादव ने वीणा देवी को 3 हजार पांच सौ एक वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह, 7 हजार आठ सौ 26 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Gaighat Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में गायघाट सीट से बीजेपी कैंडिडेट वीणा देवी ने जीत हासिल की थी। वीणा देवी को 56 हजार तीन सौ 86 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने 40 हजार तीन सौ 99 वोट हासिल किया था। इस तरह से वीणा देवी ने महेश्वर प्रसाद यादव को 15 हजार नौ सौ 87 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट आरती देवी ने 6 हजार सात सौ 42 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Gaighat Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में गायघाट सीट से आरजेडी कैंडिडेट महेश्वर प्रसाद यादव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। महेश्वर प्रसाद यादव को 34 हजार 81 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह को 30 हजार सात सौ 68 वोट मिला था। इस तरह से महेश्वर प्रसाद यादव ने अशोक कुमार सिंह को तीन हजार तीन सौ 13 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट वकील सहनी 12 हजार नौ सौ 67 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

गायघाट सीट के नतीजों को तय करने में पासवान, भूमिहार, यादव और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी और रविदास वोटर भी यहां अच्छी संख्या में हैं। पिछली बार आरजेडी उम्मीदवार की जीत में लोजपा कैंडिडेट को मिले 36 हजार आठ सौ 51 वोटों की सबसे बड़ी भूमिका थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में अगर लोजपा का कैडर वोटर जेडीयू के पक्ष में चला गया तो गायघाट सीट आरजेडी के हाथ से फिसल भी सकती है। 


 

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!