मुलायम सिंह के निधन पर चिराग ने जताया दुख, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Oct, 2022 12:11 PM

chirag paswan expressed grief over the death of mulayam singh

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "काफी दिनों से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री...

पटनाः धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, "काफी दिनों से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दें।! ॐ शांति!


बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।'' मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!