Bihar Results: बिहार की 40 में से 30 सीट पर NDA को बहुमत, 9 सीटों पर महागठबंधन का बेहतर प्रदर्शन

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jun, 2024 08:04 PM

counting of votes on 40 lok sabha seats of bihar continues

Bihar Lok Sabha Election Results LIVE: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें से 12 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। हालांकि अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। इन 12 सीटों में से भाजपा ने 5 सीट, जदयू ने 4 और लोजपा, कांग्रेस व हम ने 1-1 सीट पर जीत...

Bihar Lok Sabha Election Results: बिहार की कुल 40 लोकसभा सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 30 सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहा जबकि विपक्षी महागठबंधन की झोली में नौ सीट आईं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, एक निर्दलीय भी चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रहा। आयोग के मुताबिक, भाजपा और जदयू जहां 12-12 सीट जीतने में सफल रही वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीट और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने एक सीट पर जीत हासिल की।

आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल चार, कांग्रेस तीन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन दो सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जीत दर्ज की। पिछले लोकसभा चुनाव में राजग ने प्रदेश की 39 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।





LIVE UPDATES: 

7:22: अररिया सीट से भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह ने 20094 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वाल्मीकि नगर से जदयू सुनील कुमार ने 98675 मतों के अंतर से जीते हैं। कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर ने जीत हासिल की है। 

6:55: शिवहर से जदयू उम्मीदवार लवली आनंद 29239 मतों से विजयी। लवली आनंद को कुल 4,76,161 वोट मिले हैं तो वही राजद की रितु जायसवाल को 4,46,922 वोट मिले हैं। अररिया सीट से भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह ने 20094 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 

6:00ः दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने 1,78,156 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 5,66,630 वोट पड़े हैं।

05:53: भागलपुर से जीतने के बाद जदयू उम्मीदवार अजय मंडल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता का भरोसा मिला है और लगातार दूसरी बार मुझे सेवा करने का मौका दिया है। बता दें कि अजय मंडल ने कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को हराया है। 
​​​​​​05:41: भागलपुर से जदयू के अजय मंडल ने 95863 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। अजय मंडल को 480761 वोटें मिली हैं तो वहीं कांगेस के अजीत शर्मा को 384898 वोट पड़े हैं। 
​​​​​​04:51 PM: चुनाव के नतीजों के बीच LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "5 सीटें हम लड़े और 5 की 5 सीटें जीते हैं। गृह मंत्री ने पार्टी के प्रदर्शन पर हमें बधाई दी, NDA की बैठक का भी जिक्र किया। कल NDA की बैठक है, हम उस बैठक में जाएंगे। 
04:31 PM: पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 40,000 वोट से हुए आगे।.किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जावेद आजाद 17 हजार से अधिक वोट से आगे। आरा लोकसभा सीट से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद 34,009 वोटों से आगे। 
03:11 PM: गया लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी जीत गए हैं। उन्होंने 1,02,263 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। हालांकि. अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। 
03:02 PM: वैशाली से LJP(रामविलास) की प्रत्याशी वीणा देवी 43233 वोटों से बढ़त हासिल की हुई हैं, वहीं RJD के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला अब बड़े वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। 
02:24 PM: मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राजभूषण निषाद 110812 मतों से आगे हैं। राजभूषण को 252272 वोट तो राजद के अजय निषाद को 141460 वोट ंमिले हैं। वहीं औरंगाबाद सीट से राजद के अभय कुमार 39908 वोटों के अंतर से सुशील कुमार सिंह से आगे चल रहे हैं। 
01:13 PM: किशनगंज लोकसभा सीट से जदयू के मुजाहिद आलम 8986 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के मो. जावेद को 111355 वोट और एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान को 86213 वोट मिले हैं। 
12:20 PM: हाजीपुर से चिराग पासवान आरजेडी प्रत्याशी शिवचंद्र राम से आगे चल रहे हैं। उन्हें 82832 वोटें मिली है। वहीं पश्चिम चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल 50 हजार वोट से आगे हैं। काराकाट से सीपीआईएम के प्रत्याशी राजा राम सिंह आगे चल रहे हैं जबिक उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह पीछे चल रहे हैं। 
11:08 AM: भागलपुर से जदयू के अजय मंडल 3580 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 21131 वोट पड़े हैं तो वहीं कांग्रेस के अजीत शर्मा को 17551  वोट पड़े हैं। 
10:54 AM: सारण बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी 998 वोट और जमुई से अरुण भारती 6374 मतों से आगे चल रहे हैं। वही वैशाली से वीणा देवी 4839 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती 12,800 वोटों से आगे हैं। 
10:18 AM: बिहार में एनडीए 35 तो INDIA 5 सीटों पर आगे 
9:51 AM: बेगूसराय से भाजपा नेता गिरिराज सिंह हुए आगे
9:39 AM: सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य हुई आगे, रूडी प्रताप सिंह पिछड़े
9:27 AM: शिवहर से NDA प्रत्याशी लवली आनंद लगभग 11000 मतों से आगे...
9:21 AM: बेगूसराय से भाजपा नेता गिरिराज सिंह पीछे
9:16 AM:बिहार की हॉट सीटों में से एक काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने शुरुआती बढ़त बना ली है। वहीं सीपीआी माले के राजाराम सिंह कुशवाहा और निर्दलीय पवन सिंह शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। 
9:05 AM: हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान आगे 
8:54 AM: पटना साहिब सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे 
8:46 AM: गया सीट से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं
8:35 AM: मुजफ्फरपुर में भाजपा के राजभूषण निषाद और पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव आगे चल रहे हैं।
8:30 AM: शुरुआती रुझानों में पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव आगे चल रहे हैं
8:27 AM: बेगूसराय से भाजपा नेता गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं 
8:19 AM: सारण से रूडी प्रताप सिंह आगे 
8:13 AM: शुरुआती रुझानों में काराकाट से निर्दलीय पवन सिंह आगे 
8:09 AM: बैलेट पेपर की गिनती शुरू 
7:35 AM- पटना में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन किया।
PunjabKesari

- किस पार्टी के पास कितनी सीटें? 

NDA महागठबंधन
BJP- 17 सीटें  RJD-  23 सीटें 
JDU- 16 सीटें Congress- 9 सीटें 
LJP (R)- 5 सीटें VIP- 3 सीटें 
HAM- 1 सीट Left- 5 सीटें 
RLM- 1 सीट  


बिहार में बनाए गए 36 से अधिक मतगणना केंद्र 
बता दें कि बिहार में संपन्न आम चुनाव में मतदान का प्रतिशत 56.19 प्रतिशत रहा। मतों की गिनती के लिए राज्य में 36 से अधिक मतगणना केंद्र बनाए गए। मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई।'' लोकसभा चुनाव में कुल 497 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 458 पुरुष और 39 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई । 

PunjabKesari

 

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!