रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटखोरी में की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, CM हेमंत पर जमकर बोला हमला

Edited By Harman, Updated: 22 Sep, 2024 10:49 AM

defence minister rajnath singh started the parivartan yatra in itkhori

भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत इटखोरी से हुई। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। वहीं,इस दौरान हेमंत सरकार पर जमकर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन को देश का...

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत इटखोरी से हुई। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। सभा को संबोधन करने से पहले राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। सभा स्थल पर हरी झंडी दिखाकर परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत की गई। वहीं,इस दौरान हेमंत सरकार पर जमकर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा। साथ ही कांग्रेस, झामुमो और राजद को झारखंड के तीन बड़े स्पीड ब्रेकर बताया जो कि झारखंड के विकास में बाधा है। वहीं, उन्होंने ने पीएम मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की।

"झारखंड में रोहिंग्या बांग्लादेशियों को घर बनाने से क्यों नहीं रोका जा रहा"
राजनाथ सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते सवाल पूछा  कि झारखंड में रोहिंग्या बांग्लादेशी घर और कागजात बना रहे हैं इन्हें क्यों नहीं रोका जा रहा है। वहीं राहुल गांधी द्वारा विदेशों में दिए बयान पर नाराजगी जताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैे। सिख धर्मावलंबियों को भड़काने का  प्रयास कर रहा हैं, भारत की छवि खराब करने का कोशिश कर रहे हैं इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति देश बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होता है।

"बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा नया इतिहास लिखेगी"
राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा नया इतिहास लिखेगी। साथ ही वहां मौजूद लोगों से कहा कि झारखंड से उनका खास रिश्ता रहा है। उनकी पत्नी भी झारखंड से है। इस बार भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेकिये।

"पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा"
वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रभाव के कारण रूस और यूक्रेन युद्ध रोककर भारत के विद्यार्थियों को यूक्रेन से सुरक्षित बचाकर वापिस लाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से  पूरे देश में विकास की गति बढ़ेगी। साथ ही बताया कि मोदी जी के दस वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं।

बता दें कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास सहित कई गणमान्य मंच पर उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!