Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Feb, 2025 10:33 AM
Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने दावा किया कि अगले विधानसभा (Bihar Assembly Elections 2025) में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुंडाराज नहीं बल्कि विकास और...
Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने दावा किया कि अगले विधानसभा (Bihar Assembly Elections 2025) में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुंडाराज नहीं बल्कि विकास और सुशासन की ही विजय होगी और फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की डबल इंजन की सरकार बनेगी।
जायसवाल ने NDA के पांचों घटक दलों को बताया पांडव।। Dilip Jaiswal
विश्व को पहला गणराज्य देने वाली वैशाली के अक्षयवट राय स्टेडियम में राजग (NDA) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने एनडीए के पांचों घटक दलों को पांडव बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमारी प्राथमिकता सेवा और सुशासन की रही है। चुनाव रूपी महाभारत में हम उन कौरवों को आसानी से मात देंगे, जिनका उद्देश्य भ्रष्टाचार और परिवारवाद है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में उसी की विजय होती है जो जनसेवा को अपना धर्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का मूलमंत्र ही विरासत और विकास की रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। नालंदा विश्वविद्यालय में आज कई देशों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुंडाराज नहीं बल्कि विकास और सुशासन की ही विजय होगी और फिर से राजग की डबल इंजन की सरकार बनेगी।
बिहार अब तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा- Umesh Kushwaha
जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि बिहार अब तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव तक सड़कें बन गई और बिजली पहुंच गई है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के जब सभी गांवों तक बिजली पहुंच गई, तो लालटेन की क्या जरूरत। ऐसे भी लालटेन अब टिमटिमा ही रही है, अगले चुनाव में इसकी कहानी ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज यहां जो कार्यकर्ताओं का जोश दिख रहा है, वही एनडीए की ऊर्जा है और इसी ऊर्जा के जरिए हम लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी विरोधियों को परास्त करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब हमारी तैयारी बिहार की है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसे भी विपक्ष के पास लोगों में भ्रम फैलाने के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि काम के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे और बिहार विधानसभा चुनाव में राजग शानदार जीत के साथ सत्ता में फिर से आएगी।